हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें केनेथ चक्रवात...

    केनेथ चक्रवात से मोजांबिक में 41 की मौत

    Kenneth Cyclone

    संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी)

    दक्षिण अफ्रीकी देश मोजांबिक में केनेथ चक्रवात से 41 लोगों की मौत हो गयी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि केनेथ चक्रवात से कोमोरोस में भी सात लोगों की मौत हो गयी 200 से अधिक लोग घायल हुए है। दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय के कार्यालय ने यह भी बताया कि मोजाम्बिक में कम से कम 37700 घर क्षतिग्रस्त हो गए है उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कर्मियों ने चक्रवता प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों परिवारों के लिए तिरपाल, परिवार किट, टेंट और स्वच्छ पानी आपूर्ति की है। उन्होंने बताया कि चक्रवात ने कोमोरोस में 80 प्रतिशत खेतों और 60 प्रतिशत से अधिक फसलों को नष्ट कर दिया गया है और कम से कम 3800 घरों में नष्ट हो गये है। उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले आये इडाई चक्रवात में 600 से अधिक लोगों के मारे गये थे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।