हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश देश में फिर स...

    देश में फिर से नए मामलों की रफ्तार बढ़ी, 24 घंटों में कोरोना के 43,509 आए नए मामले

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए मामले की संख्या इससे ठीक होने वाले लोगों की संर्ख्या से अधिक रही, जिसके कारण इस जानलेवा विषाणु के संक्रिय मामलों की संख्या में 4404 की वृद्धि दर्ज की गयी। इस बीच बुधवार को 43 लाख 92 हजार 697 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 45 करोड़ 07 लाख 06 हजार 257 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वीरवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 43,509 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 15 लाख 28 हजार 114 हो गया है। इस दौरान 38 हजार 465 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,07,01,612 हो गयी है। सक्रिय मामले 4404 बढ़कर चार लाख 03 हजार 840 हो गए हैं। इसी अवधि में 640 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 22 हजार 662 हो गया है।

    रिकवरी दर बढ़कर 97.38 फीसदी

    देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.28 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.38 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 466 बढ़कर 85913 हो गए हैं। इसी दौरान राज्य में 6105 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6064856 हो गयी है जबकि 286 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 132145 हो गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।