हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तेलंगाना में ...

    तेलंगाना में 45 दिन के बच्चे ने कोरोना को हराया

    Coronavirus

    हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित हुए 45 दिन के एक बच्चे को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। तेलंगाना के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक ने बुधवार रात इसकी जानकारी दी। निदेशक ने कहा, “ यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कोविड -19 से संक्रमित महबूबनगर जिले का एक बच्चा ठीक हो गया है और उसे कल गांधी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।”

    • यह बच्चा अपने पिता के संपर्क में आने से कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ था।
    • जब अस्पताल में भर्ती कराया गया, वह महज 20 दिन का था और अब 45 दिन का हो गया है।
    • कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने वाला वह संभवत: देश में सबसे कम उम्र का बच्चा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।