हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान श्री गुरु रवि...

    श्री गुरु रविदास सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर में 45 यूनिट् रक्त संग्रहित

    Sri Ganganagar News
    श्री गुरु रविदास सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर में 45 यूनिट् रक्त संग्रहित

    Blood Donation Camp: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूूज)। श्री गुरु रविदास सेवा समिति (Shri Guru Ravidas Seva Samiti) के तत्वाधान में राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीगंगानगर व रक्त कोष द्वारा श्री गुरु रविदास मंदिर, श्री रविदास जी नगर वार्ड संख्या 58, श्रीगंगानगर में मानवता को समर्पित एक स्वैच्छिक रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के प्रभारी प्रोफेसर सोहनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में 45 यूनिट्स रक्तदान का संग्रहण हुआ। जिसमें युवाओं ने रक्तदान में उत्साह के साथ भाग लिया इस रक्तदान शिविर में नीतू, सुखजीत कौर, लखबीर कौर, ममता, नसीब कौर, सुमन लता, सुश्री अनामिका, सुश्री टीना, इत्यादि मातृशक्ति ने योगदान दिया। Sri Ganganagar News

    उल्लेखनीय है कि गत वर्षो में भी सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत श्री गुरु रविदास सेवा समिति, श्री रविदास जी नगर के द्वारा ऐसे स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इस शिविर में जगन्नाथ चहल एवं उनकी टीम ने शिविर की विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं एवं कैंप के सुचारू संचालन हेतु सराहनीय योगदान किया। मीडिया प्रभारी रंजीत सहगल ने बताया कि इस शिविर में श्री गुरु रविदास सेवा समिति के उप प्रधान सोम कलेर, कोषाध्यक्ष प्रोफेसर सतनाम एवं रमन जस्सल,स्टोर प्रभारी तिलक राज, परमजीत सिंह, व्याख्याता, डॉ. शशिकांत, शंटू, राकेश, श्यामलाल, अजय कुमार, सनी कुमार, साहिल, प्रीत,गोरी जस्सल अभिषेक जस्सल, राहुल जस्सल, राजकुमार इत्यादि ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।

    राजकीय जिला चिकित्सालय की रक्तदान टीम में डॉ. हरमिंदर सिंह, मुन्नी देवी नर्सिंग आॅफिसर, श्याम सुंदर, लैब टेक्नीशियन, रानी कुमारी, लैब टेक्नीशियन, मेजर सिंह, काउंसलर, विक्रम सिंह सहायक कर्मचारी इत्यादि ने पूर्ण समर्पण के साथ कार्य को अंजाम दिया। Sri Ganganagar News