हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार जनवरी 2021 मे...

    जनवरी 2021 में निर्यात में 5.37 प्रतिशत की वृद्धि

    Products Export

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अन्य अनाज, खल और लौह अयस्क की मांग आने से जनवरी 2021 में भारतीय निर्यात 5.37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 27.24 अरब डालर दर्ज किया गया है जबकि जनवरी 2020 में यह आंकड़ा 25.85 अरब डालर रहा था। सरकार के मंगलवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि चालू वित्त वर्ष में जनवरी तक कुल निर्यात 228.04 अरब डालर रहा है जिसमें 13.66 प्रतिशत की गिरावट आयी है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कुल निर्यात 264.13 प्रतिशत रहा था।

    यह भी पढ़े – बजट से झूमा बाजार, सेंसेक्स 1,728.94 अंकों की उछाल

    जनवरी 2021 में आयात 2.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 41.99 अरब डालर रहा है जबकि इससे जनवरी 2020 में कुल आयात 41.15 अरब डालर रहा था। अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 की अवधि में कुल आयात 25.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 300़26 अरब डालर दर्ज किया गया है। अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 की अवधि में यह आंकड़ा 405.33 प्रतिशत था। जनवरी 2021 में शुद्ध व्यापार घाटा 3.57 प्रतिशत गिरकर 14.75 अरब डालर रहा है जबकि जनवरी 2020 में व्यापार घाटा 15.30 अरब डालर रहा था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।