आज का इतिहास

History-of-today

भारत और विश्व इतिहास में 02 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

(History of Today)

1509 : भारत में दीव (गोवा, दमन और दीव) के पास पुर्तगाल और तुर्की के बीच युद्ध हुआ।
1556 : चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में आठ लाख 30 हजार लोगों की मौत हुई।
1814 : कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना।
1862 : शम्भूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
1889 : प्रख्यात गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार राजकुमार कौर का जन्म।
1890 : अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म।
1892 : रशिया ने कैलिफोर्नियां में ‘फर ट्रेडिंग कॉलोनी’ की स्थापना की।
1913 : न्यूयार्क में ‘ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल’ की ओपनिंग हुई।
1915 : प्रसिद्ध पत्रकार, इतिहासकार, उपन्यासकार एवं लेखक खुशवंत सिंह का जन्म।
1920 : फ्रांस ने मैमेल पर कब्जा किया।
1922 : जेम्स जॉयस द्वारा उपन्यास ‘यूलिसिस’ पहली बार प्रकाशित किया गया।
1939 : हंगरी ने सोवियत संघ (अब रूस) से संबंध समाप्त किए।
1949 : प्रेस ट्रस्ट आॅफ इंडिया की स्थापना की गई।
1953 : अखिल भारतीय खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन हुआ।
1966 : पाकिस्तान ने ‘कश्मीर समझौते’ के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।
1982 : सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।
1990 : अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।
1992 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
1997 : चीन तथा अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।
1999 : आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया।
2001 : भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति।
2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ्तार।
2004 : स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैंकिंग पर रहे, जो एक रिकार्ड है।
2006 : महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम 2 फरवरी से 200 जिलों में अधिसूचित किया गया था।
2007 : अंतरराष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
2007 : भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता विजय अरोड़ा का निधन।
2008 : पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ।
2008 : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन ‘गोल्डन चैरियट’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
2008 : राज्यपाल बी. एल. जोशी ने बी. के. गुप्ता को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की शपथ दिलाई।
2014 : अमेरिकी अभिनेता फिलिप सीमोर हॉफमैन का निधन।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।