हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    फिलीपींस में भूकंप से मरने वालों की संख्या 5 हुई

    Earthquake in Japan

    मनीला (एजेंसी)।  फिलीपींस में मैग्सेसे से पांच किलोमीटर पश्चिम में बुधवार को आये भूकंप के तेज झटके में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी है। तुलुनान शहर के मेयर रूएल लिम्बुनगन ने कहा कि दातु पग्लास इलाके में एक मकान के गिरने की वजह से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी।

    पास के एमलांग शहर के उप मेयर जोसेलितो पिनोल ने बताया कि इस इलाके में भूकंप की कारण एक व्यक्ति को आये दिल के दौरे की वजह से उसकी मौत हो गयी तथा मैग्सेसे के डावाओ डेल सर इलाके में एक दो साल की बच्ची के ऊपर सामान गिरने की वजह से उसकी मौत हो गयी।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।