हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश West Bengal: ...

    West Bengal: पश्चिम बंगाल में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौत

    West Bengal

    West Bengal: परगना। पश्चिम बंगाल के परगना जिले की दत्तापुकुर पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह विस्फोट होने से 5 लोग मारे गए और कइयों के घायल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है। West Bengal

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित (कोलकाता से 10 किमी दूर नीलगंज के मोशपाल में) पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह 10 बजे के करीब एक विस्फोट हो गया, जिसमें कई लोग मारे गए लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक 5 लोगों के शव मिलने की पुष्टि की गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं जिन्हें बारासात अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। firecracker factory blast

    पुलिस ने बताया कि हादसे मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक विैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 12 निर्दोष लोग मारे गए थे। बावजूद इसके ये घटनाएं वहां बदस्तूर जारी हैं। यह हादसा मई माह में घटा था। West Bengal

    यह भी पढ़ें:– Rs 2000 Note: आरबीआई का अलर्ट, आपके पास है आखिरी मौका!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here