हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चोरों ने तीन ...

    चोरों ने तीन दूकानों पर किया हाथ साफ

    Stolen

    50 जिंस की पेंट व 30-35 शर्ट व नकदी की चोरी ( Stolen)

    • दूकानदारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

    टिब्बी, सच कहूँ न्यूज। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के बाजार में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने तीन दूकानों को निशाना बनाकर एक कपड़े की दूकान 50 जिंस की पेंट व 30-35 शर्ट की चोरी कर ले गए तथा अन्य दूकानों से नकदी पार कर ली। ( Stolen) इस संबंध में दूकानदारों ने थाने में थानाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र सौंपकर कर कार्रवाई की मांग की है। व्यापार संघ अध्यक्ष रघुवीर ढ़ाका के नेतृत्व में व्यापारियों ने थानाधिकारी से मुलाकात कर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

    प्रार्थना पत्र के अनुसार श्री श्याम फैशन की दुकान से 13फरवरी की रात्रि को कोई अज्ञात दूकान का शैटर तोड़कर करीब 7-8 हजार रुपए की नकदी व 50 जिंस की पेंट व 30-35 शर्ट, एक मोबाइल व चार्जर चुराकर ले गए तथा कार्तिक हेयर ड्रैसर की दूकान का ताला तोड़कर 800रुपए की नकदी पार कर ली तथा गोयल मोबाइल सेंटर का ताला तोड़कर भी चोरी का प्रयास किया। तीनों मामलों को लेकर दूकानदार विकास कुमार निवासी बेहरवाला, टिब्बी के अजय कुमार व विपिन गोयल ने प्रार्थना पत्र थाने में दिया। व्यापारियों ने जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    • इस अवसर भाकिस अध्यक्ष कुलवंत सुथार।
    • गौरीशंकर कल्याणी।
    • पालाराम सैन।
    • ओमसोनी।
    • देशराज बजीगर।
    • दीपक चाचाण।
    • रघुवीर सोनी व राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।