हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश यूपी: 50 हजार...

    यूपी: 50 हजार का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार

    50 thousand prize racket arrested

    दिलशाद के अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके है

    प्रतापगढ़ (एजेंसी)।

    उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के कोहन्दौर क्षेत्र से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की  (50 thousand prize racket arrested) इलाहाबाद टीम एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 50 हजार के इनामी बदमाश दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इनामी बदमाश को सोमवार शाम गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा एवं कारतूस सहित 550 रुपए नगद बरामद किए है। सूत्रों ने बताया कि दिलशाद दोहरे हत्या काण्ड के साथ साथ ट्रक की लूट के मामले में फरार चल रहा था। दिलशाद ने अपने साथियों के सहयोग से बीते अप्रेल महीने में प्रतापगढ़ के को तवाली लाल गंज क्षेत्र में एक ट्रक लूट कर उसके चालक व खलासी की हत्या कर दी थी। दिलशाद के अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें