हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा टोहाना मे दिन...

    टोहाना मे दिनदिहाड़े किसान की जेब से उड़ाए 50 हजार

    Tohana
    Tohana टोहाना मे दिनदिहाड़े किसान की जेब से उड़ाए 50 हजार

    टोहाना ( सच कहूँ/ सुरेन्द्र गिल)। दमकौरा गांव से एक किसान मोटर खरीदने के लिए टोहाना शहर मे आया था। गर्मी के चलते उसने गोगामेड़ी के पास एक छबील पर रुककर पानी पीना शुरू किया। इसी दौरान एक बच्चे ने किसान की जेब से 50 हजार रुपए की नकदी निकाल ली और चुपचाप वहां से निकल गया।

    इस घटना को टोहाना निवासी जसपाल ने देख लिया। उन्होंने तुरंत शोर मचाया और बिना देर किए बच्चे के पीछे दौड़ पड़े। जसपाल और अन्य लोगों की मुस्तैदी और बहादुरी से एक बच्चा पकड़ में आ गया। उसने किसान को उसके पैसे लौटा दिए। पकड़े गए बच्चे ने रोना शुरू कर दिया, जिसे देखकर उसे समझा-बुझाकर वहां से जाने दिया गया। यह घटना इस बात का संकेत है कि अब जेबकतरी जैसे अपराधों में नाबालिगों को आगे किया जा रहा है, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में मासूमियत की आड़ में हाथ साफ करने लगे हैं।