New Delhi: सरकार ने रेलवे, मेट्रो रेल और ट्रेन में 500 रुपये के पुराने नोटों के प्रचलन की अवधि कम कर दी है और अब यह 10 दिसंबर से नहीं चलेंगे। पहले जारी दिशा निर्देशों के अनुसार यूटिलिटी बिलों के भुगतान के साथ ही रेलवे के टिकट काउंटरों के साथ ही राज्य परिवहन निगमों की बसों में और मेट्रो ट्रेनों में 15 दिसंबर तक 500 रुपये के पुराने नोटों के उपयोग किए जा सकते थे, लेकिन वीरवार को जारी ई-अधिसूचना में अब ट्रेन टिकट, मेट्रो और सरकारी बसों में इस अवधि को कम कर 10 दिसंबर कर दी गई है। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के आउटलेटों के साथ ही हवाई अड्डो पर विमानों की टिकट खरीद के लिए 500 रुपये के पुराने नोटों से भुगतान को तीन दिसंबर से बंद कर चुकी है। सरकार ने गत 8 नवंबर की मध्यरात्रि से 500 रुपये और एक हजार रुपये के नोटों का प्रचलन बंद कर दिया था और कुछ विशेष स्थानों पर इसके उपयोग की छूट दी थी। हालांकि इसमें अब तक कई बार संशोधन किये जा चुके हैं और अभी कुछ सेवाओं के लिए 15 दिसंबर तक 500 रुपये के पुराने नोटों के उपयोग की छूट है। Agency
ताजा खबर
Farmer News: किसानों के कल्याण और समृद्धि के लिए समर्पित मोदी सरकार
भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृ...
Rajasthan New Rail Line: सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क को और सुदृढ़ करने के लिए रेल परियोजनाओं का निर्माण
राजस्थान में बीकानेर, जैस...
Delhi High Court: दिल्ली उच्च न्यायालय ने परिषद की सीट रिक्त घोषित करने के आईसीएआई के निर्णय को किया रद्द
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्...
PRTC New Buses: पीआरटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 659 नई बसें, मिलेगी सुविधा
हर कस्बे को सरकारी बस सेव...
Children Social Media: मोबाइल और सामाजिक माध्यमों का किशोर मन पर असर
Children Social Media: अज...
Bollywood: क्या आपको पता है शशि कपूर का निधन कौन सी तारीख को हुआ था, नहीं पता तो जानें इस लेख में…
Bollywood: अस्सी के दशक म...















