हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश 550वां प्रकाश...

    550वां प्रकाश उत्सव: हरियाणा-पंजाब के विधायक कल सुनेंगे श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं

    550th Parkash Utsav

    पंजाब विधानसभा में आयोजित होगा विशेष सत्र

    • उपराष्टपति करेंगे अध्यक्षता, पूर्व प्रधानमंत्री भी करेंगे शिरकत

    चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। पंजाब विधानसभा कल बुधवार को एक ऐतिहासिक सत्र की साक्षी बनेगी, जब श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। इस सत्र की खासियत ये है कि इसमें सिर्फ श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और उनके जीवन दर्शन पर चर्चा होगी। इस सत्र में 53 साल के लंबे अरसे बाद हरियाणा और पंजाब के विधायक एक साथ बैठेंगे। सत्र की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे। पंजाब और हरियाणा के लिए ये सत्र कई विवादित मुद्दों को देखते हुए भी अहम् माना जा रहा है। दोनों राज्य आपसी मुद्दों को बातचीत से हल की बजाय अदालतों की शरण में जाते रहे हैं।

    जबकि श्री गुरु नानक देव जी ने मतभेदों को हमेशा आपसी सहमति से सुलझाने का मार्ग दिखाया। इसके लिए उन्होंने विभिन्न धार्मिक यात्राएं भी की थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह सत्र दोनों राज्यों के आपसी संबंधों को सुधारने की दिशा में नई इबारत साबित हो सकता है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने बताया कहा, ‘यह ऐतिहासिक दिन होगा जब दो राज्यों के विधायक, उपराष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री विधानसभा में उपस्थित होंगे और गुरु नानक साहिब की शिक्षाओं पर बात होगी।

    उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर सुल्तानपुर लोधी में बड़े स्तर पर प्रबंधों के साथ-साथ विधानसभा में एक विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस पावन मौके पर पंजाब विधान सभा की तरफ से हरियाणा के सभी विधायकों सहित मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को निमन्त्रण पत्र भेज दिया गया है। मुख्य स्टेज पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू व उनके साथ पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, हरियाणा के राजपाल राजपाल सत्यदेव नारायण आर्य मुख्य स्टेज पर विराजमान होंगे।

    मनोहर और कैप्टन को नहीं मिलेगा भाषण देने का मौका

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस विधान सभा के विशेष सत्र में भाग लेने के साथ मुख्य स्टेज पर विराजमान तो होंगे, परन्तु उनको भाषण देने का समय नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर सिर्फ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व स्पीकर वी.पी. सिंह बदनौर ही भाषण देंगे और दोनों राजपाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री को भी समय नहीं दिया जायेगा।

    अलग सिटिंग प्लान नहीं, एक साथ बैठेंगे विधायक

    पंजाब के विधायकों के साथ हरियाणा के विधायक के बैठने का प्रबंध किया गया है। इस दौरान विधान सभा में किसी भी तरह का कोई सिटिंग प्लान नहीं होगा। कोई भी हरियाणा का विधायक, पंजाब के किसी भी विधायक के साथ या फिर अलग से अपनी सुविधा अनुसार बैठ सकता है। जबकि आम सेशन के दिनों में हर विधायक को सिटिंग प्लान के अनुसार ही सदन में बैठना होता है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।