हमसे जुड़े

Follow us

28.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा माध्यमिक स्कू...

    माध्यमिक स्कूलों के पेंशनरों के लिए 56.90 करोड़ जारी

    Regret Story, School Fees

    जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

    चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)। उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के पेंशनकतार्ओं के लिए वर्ष 2017-18 हेतु 56.90 करोड़ रूपए की राशि जारी कर दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पेंशन के लिए यह राशि एक मार्च 2017 से लेकर 28 फरवरी 2018 तक के लिए जारी की गई है।

    उन्होंने विस्तार से जानकारी दी कि अंबाला जिला के लिए 7 करोड़ ,भिवानी के लिए 2.50 करोड़,फरीदाबाद के लिए 2 करोड़, गुरूग्राम के लिए 2 करोड़, हिसार के लिए 2.75 करोड़, जींद के लिए 3.50 करोड़, झज्जर के लिए 60 लाख, करनाल व कुरूक्षेत्र के लिए 3.50-3.50 करोड़, कैथल के लिए 1.50 करोड़, मेवात के लिए 25 लाख,महेंद्रगढ़ के लिए 35 लाख, पंचकूला के लिए 2 करोड़, पानीपत के लिए 4.50 करोड़,पलवल के लिए 70 लाख, रोहतक के लिए 5.50 करोड़, रेवाड़ी के लिए 1.50 करोड़, सोनीपत के लिए 5.50 करोड़, सरसा के लिए 1.75 करोड़ तथा यमुनानगर जिला के लिए 6 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।