हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ भयानक सड़क हा...

    भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

    Road Accident, Death, Collision, Police, Rajasthan

    बेगूं। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेगूं थाना क्षेत्र में कोटा फोरलेन पर रात दो बजे एक टवेरा को रॉग साइड से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गर्इ। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसा इतना भयानक था कि लाशें कार के अंदर फंसी हुई थी। इन्हें निकालने के लिए पुलिस को कार को काटना पड़ा। टवेरा गाड़ी में कोटा के कोटड़ी इलाके के भोई मोहल्ला के रहने वाला कश्यप परिवार था। परिवार के 14 लोग रामदेवरा जा रहे थे।

    • टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टवेरा गाड़ी ट्रोले में फंस गई।
    • टक्कर से धमाके की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए।
    • इन्हीं में से कुछ लोगों ने एम्बुलेंस आैर पुलिस को दुर्घटना के बारे में सूचित किया।
    • दुर्घटना के बाद घायलों अौर मृतकों को बेगूं अस्पताल पहुंचाया गया।

    ड्राइवर का शव गाड़ी को काटकर बाहर निकाला

    हादसे के बाद टवेरा के ड्राइवर का शव गाड़ी में ही फंस गया था। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गाड़ी को काट कर बाहर निकालना पड़ा।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।