हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जालंधर : गैस ...

    जालंधर : गैस सिलेंडर में आग भड़कने से 6 लोग झुलसे, 2 बच्चे शामिल

    Fire

    जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव कादियां वाली में हुआ हादसा | Fire

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। जालंधर में गुरुवार दोपहर एक घर के रसोई गैस सिलेंडर में (Fire) आग भड़क जाने से 6 लोग झुलस गए। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में शामिल एक महिला ने बताया कि एक दिन पहले ही उसके पिता की मौत हो गई थी, जिसके चलते रिश्तेदार शोक जताने आए हुए थे। इनके लिए चाय बनाने की तैयारी में जैसे ही उसने गैस आॅन की और तीली जलाई, अचानक आग भड़क उठी। उसे बचाने की कोशिश में और लोग भी चपेट में आ गए। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल | Fire

    घटना जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव कादियां वाली की है। सिविल अस्पताल में दाखिल प्रीति ने बताया कि एक दिन पहले ही उसके पिता की मौत हुई थी, जिसके चलते आज दो महिलाएं उनके घर अफसोस करने के लिए आई थी महिलाओं के लिए चाय बनाने के लिए उसने जैसे ही गैस जलाई, सिलेंडर में अचानक आग भड़क गई।

    आग इतनी भयानक थी कि उसके में मौजूद सभी लोग इसमें झुलस गए। गांव निवासी करणवीर ने बताया कि घर में आग लगने की खबर पूरे मोहल्ले में फैलने पर इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत पीड़ित के पहुंच कर सभी झुलसे हुए लोगों को उन्होंने अपनी गाड़ियों में बिठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।