हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More

    लंदन में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन में 60 लोग गिरफ्तार

    Protest in London

    लंदन। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के प्रकोप के कारण ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सरकार की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस ने शनिवार को 60 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। कोरोनो महामारी से संबंधित प्रतिबंधों के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए लंदन के मध्य इलाके में सड़कों पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए थे और इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस अधिकारियों से भिड़ भी गए। लंदन पुलिस ने कहा, “पुलिसकर्मियों ने आज लंदन में समूहों में एकत्रित होने के लिए 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

    यह गिरफ्तारियां कई अलग-अलग अपराधों के लिए की गई है जिसमें कोरोनो वायरस से सम्बंधित प्रतिबंधों का उल्लंघन भी शामिल है। गिरफ्तार किये गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है तथा हम लोगों से वापस अपने घर जाने का आग्रह करते हैं।” गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना महामारी की शुरुआत से ही लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। इससे पहले नवंबर में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 190 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।