हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें बुर्किना फासो...

    बुर्किना फासो में सेना के अभियान में 60 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए

    killed

    इस हमले में बुर्किना फासो की सेना के चार सैनिक भी मारे गए (killed)

    औगाडौगू (एजेंसी)। पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के सौम प्रांत में सैन्य टुकड़ी पर (killed) हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया जिसमें 60 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा अधिकारी ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर यह जानकारी दी। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने प्रांत के अरबिंदा इलाके में एक सैन्य टुकड़ी पर हमला कर दिया जिसके बाद सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया जिसमें करीब 60 आतंकवादी मारे गए। सूत्रों के अनुसार इस हमले में बुर्किना फासो की सेना के चार सैनिक भी मारे गए हैं।

    बुर्किना फासो के उत्तरी क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा परिस्थितियां बनी हुई हैं जहां (killed) प्रतिदिन इस प्रकार के हमले होते रहते हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2015 से बुर्किना फासो में हुए आतंकवादी हमलों में 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें 200 सैनिक भी शामिल हैं। इसके अलावा हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।