हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कैथल Free Medical ...

    Free Medical Camp in Kaithal: मानवता भलाई केंद्र, कैथल में निशुल्क जाँच शिविर में 630 मरीजो ने करवाई जाँच

    Kaithal News
    Free Medical Camp in Kaithal: मानवता भलाई केंद्र, कैथल में निशुल्क जाँच शिविर में 630 मरीजो ने करवाई जाँच

    Free Medical Camp in Kaithal: कैथल (सच कहूँ /कुलदीप नैन) गुरूवार को जींद रोड़ बाईपास स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, राम ए खुश्बू डेरा कैथल में निश्शुल्क हृदय जाँच शिविर का आयोजन किया गया| यह जाँच शिविर पूज्य संत डॉ एमएसजी की प्रेरणा से “शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवेलपमेंट फाउंडेशन” की तरफ से आयोजित किया गया जिसमे सरसा से हार्ट के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की टीम आई, जिसमे डॉ गौरव , डॉ संदीप और डॉ अवतार सिंह शामिल रहे| Kaithal News

    जाँच शिविर में दिल से सबंधित सभी प्रकार की बीमारियों की जाँच की गयी | इसके साथ ही मरीजो की ईसीजी भी की गयी | शिविर में 630 मरीजो ( 300 पुरुष और 330 महिला) की जाँच की गयी और डॉक्टरो द्वारा मरीजो को बीमारी और ईलाज से जुडी पूरी जानकारी दी गयी | वहीँ कैथल की साध संगत द्वारा जाँच शिविर में आये मरीजो के लिए गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडा नींबू पानी, चाय और लंगर भोजन का पूरा प्रबंध किया गया | इस दौरान मरीजो को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी गयी|

    कैंप में सरसा से हार्ट के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की टीम पहुंची | Kaithal News

    जांच शिविर में जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गायक कर्मवीर फौजी और जिला पार्षद अमरजीत कसान ने भी विशेष रूप से शिरकत की और कहा कि ऐसे कैंपो से उन लोगों को बहुत फायदा होता है जो बड़े हॉस्पिटलों की महंगी फीस भरकर जांच नहीं करवा सकते। सभी संस्थाओं और हॉस्पिटल को ऐसे मानवता भलाई कार्य करने चाहिए ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। कैथल के अलावा आसपास के गाँवों से भी बड़ी संख्या में लोगो ने पहुंचकर जाँच शिविर में जाँच करवाई |

    बड़ी संख्या में लोगो ने उठाया लाभ : डॉक्टर

    आज कैथल में ह्रदय जाँच शिविर लगाया गया | बड़ी संख्या में लोगो ने इस कैंप में पहुंचकर जाँच करवाई | आज ह्रदय रोगियों की संख्या लगातार बढती जा रही है | “शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवेलपमेंट फाउंडेशन” की तरफ से अलग अलग जगह इसी तरह जाँच शिविर आयोजित किये जाते है | यहाँ साध संगत और सेवादारो की तरफ से भरपूर सहयोग मिला| Kaithal News

    किये गये पुख्ता प्रबंध : 85 मेम्बर | Kaithal News

    आज एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र कैथल में आयोजित ह्रदय जाँच शिविर में सैकड़ो लोगो ने अपनी स्वास्थ्य सबंधी जाँच करवाई | साध संगत की तरफ से जांच करवाने पहुंचे सभी भाई बहनों के लिए पुख्ता प्रबंध किये गये थे | ठंडा नींबू पानी , चाय , लंगर सभी को उनके स्थान पर ही उपलब्ध करवाया गया | रजिस्ट्रेशन के लिए भाई बहनों की अलग अलग ड्यूटी लगाई गयी | किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी गयी|   -खरैती लाल, 85 मेम्बर, कैथल 

    कैंप में आकर अच्छा महसूस हुआ : मरीज

    कैंप में पूंडरी से जाँच करवाने पहुंचे कृष्ण ने बताया कि मुझे जैसे ही पता चला कि यहाँ हृदय जाँच शिविर लगाया जा रहा है तो मै तुरंत यहाँ जाँच करवाने के चला आया| कैंप में आये हुए डॉक्टरो ने बहुत ही बढिया तरीके से जाँच की, पिछली रिपोर्ट भी अच्छे से देखी | कैंप में आकर काफी अच्छा महसूस हुआ और सबसे बड़ी बात कोई रुपया भी नहीं लगा | बाहर बड़े अस्पतालों में हृदय सबंधी टेस्ट काफी महंगे होते है और हजारो रुपए खर्च हो जाते है| Kaithal News

    Australia: वातावरण को हरा-भरा रखने को एडिलेड की साध संगत ने दिखाया उत्साह