हमसे जुड़े

Follow us

20 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कोरोन...

    देश में कोरोना के 67 हजार नए केस, 2330 और मौतें

    Coronavirus

    रिकवरी दर बढ़कर 95.93 फीसदी

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रफ्तार धीमी पड़ने के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के करीब 67 हजार नये मामले सामने आये हैं और इस महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने से रिकवरी दर बढ़कर 95.93 फीसदी हो गई है। इस बीच बुधवार को 34 लाख 63 हजार 961 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 26 करोड़ 55 लाख 19 हजार 251 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वीरवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 67,208 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,97,00,313 हो गया।

    इस दौरान एक लाख 03 हजार 570 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 84 लाख 91 हजार 670 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 38 हजार 692 कम होकर आठ लाख 26 हजार 740 रह गये हैं। देश में पिछले 71 दिनों में सक्रिय मामलों की यह न्यूनतम संख्या है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,330 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 81 हजार 903 हो गई है।

    यह भी पढ़े – ब्राजील में हुई कोरोना के 19 स्वरूपों की पहचान

    देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.78 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 95.93 फीसदी और मृत्यु दर 1.29 फीसदी हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 1696 घटकर 139744 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 10567 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5679746 हो गयी है जबकि 1236 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 115390 हो गया है। केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 2566 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 110226 रह गयी है तथा 15689 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2639593 हो गई है जबकि 147 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11655 हो गई है।

    यह भी पढ़े – जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

    • पिछले 24 घंटों में नए केस : 67,208
    • कोरोना को मात देने वाले : एक लाख 03 हजार 570
    • संक्रमितों का कुल आंकड़ा : 2,97,00,313
    • कुल स्वस्थ होने वाले : दो करोड़ 84 लाख 91 हजार 670
    • देश में सक्रिय केस : आठ लाख 26 हजार 740
    • 24 घंटों में मौतें : 2,330
    • अब तक कुल मौतें : 3 लाख 81 हजार 903
    • सक्रिय मामलों की दर : 2.78 फीसदी
    • रिकवरी रेट : 95.93 फीसदी
    • मृत्यु दर : 1.29 फीसदी

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।