State Holidays News: डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राज्य में 7 दिन की छुट्टी का ऐलान!

Rajasthan News
State Holidays News: डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राज्य में 7 दिन की छुट्टी का ऐलान!

राज्य में सात दिन तक राजकीय कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे

State Holidays News: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। राज्य सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। स्वर्गीय मनमोहन सिंह के सम्मान में राज्य में 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी 2025 तक सात दिन के राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा किसी भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। Rajasthan News

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (अककटर) में हो गया। भारत सरकार द्वारा स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। अंतिम संस्कार के दिन सभी राजनयिक मिशनों एवं विदेशों में भी उच्चायोगों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। Rajasthan News

Gold Price Today: सोना हुआ और भी महंगा, चांदी की चमक भी बढ़ी!