हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना से 71 ...

    कोरोना से 71 फीसदी मौतें महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। Coronavirus (कोविड-19) ने देश में सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में बरपाया है जहां इस महामारी से अब तक कुल 6346 लोगों की मौत हो चुकी है, जो देश में इस संक्रमण से हुई कुल मौतों का 71.43 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकाॅर्ड 11458 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख के आंकड़े को पार कर 308993 पर पहुंच गयी है। देश में इस महामारी से कुल 8884 लोगों की मौत हुई है तथा 154330 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 145779 सक्रिय मामले हैं।

    Coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में Coronavirus से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

         राज्य…………………सक्रिय मामले……..ठीक हुए…….मौत…….संक्रमित

    • अंडमान और निकोबार……5…………….33…………….0………38
    • आंध्र प्रदेश ………………2495………….3105…………80……5680
    • अरुणाचल प्रदेश …………..63……………. 4…………… 0……….. 67
    • असम …………………..1953………………..1537……… 8………3498
    • बिहार …………………..2480……………….. 3587………. 36………..6103
    • चंडीगढ़……………….. 43…………………….286…………. 5……….. 334
    • छत्तीसगढ़…………….. 873……………….. 550…………… 6……….. 1429
    • दादर नगर हवेली और दमन- दीव……… 28………………… 2………………. 0……….30
    • दिल्ली…………………….. 22212………….. 13398…………1214…….36824
    • गोवा………………………. 394………………. 69…………….. 0………… 463
    • गुजरात………………….. 5619…………….. 15493………… 1415…… 22527
    • हरियाणा…………………3789…………….. 2475…………… 70………. 6334
    • हिमाचल प्रदेश…………. 183…………….. 297……………… 6……….. 486
    • जम्मू- कश्मीर…………….2591…………. 2086……………. 53…….. 4730
    • झारखंड………………… 937…………….. 672………………. 8………..1617
    • कर्नाटक………………. 2997………………. 3440…………. 79……… 6516
    • केरल……………….. 1303………………..1000……………. 19………..2322
    • लद्दाख…………………176…………………. 62………………. 1……….. 239

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।