हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कराटे में जीत...

    कराटे में जीते 8 स्वर्ण, 6 रजत व 4 कांस्य पदक

    8 Gold, 6 Silver And 4 Bronze Medals Won In Karate

    होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)।

    दि ब्लैक मांबा मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स क्लब/अकादमी होशियारपुर के खिलाड़ियों द्वारा गत दिवस ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से आयोजित हुई कराटे प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्ग में 8 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया था। पदक विजेताओं के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडि?ों को अकादमी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर से पहुंचे अकादमी के चेयरमैन सी.ए. नीरज ओहरी ने अकादमी को भविष्य में भी उमदा प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया और बच्चों के लिए खेल का सामान आदि खरीदने हेतु 11 हजार रुपये की राशि प्रधान राज कुमार मरवाहा को भेंट की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी और कहा कि खेल से अनुशासन एवं आपसी तालमेल की भावना बढ़ती है, जो व्यक्ति के जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि अकादमी द्वारा भविष्य में भी खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर साहिल शर्मा, कोच रोहित मरवाहा तथा कोच गौतम मरवाहा भी मौजूद थे और उन्होंने भी खिलाड़ियों को उमदा प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।