हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जनपद में 81 ए...

    जनपद में 81 एएनएम हुए परमानेंट, मिले नियुक्ति पत्र

    Bulandshahr
    Bulandshahr जनपद में 81 एएनएम हुए परमानेंट, मिले नियुक्ति पत्र

    जिला पंचायत सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

    बुलन्दशहर : शुक्रवार को जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Selection Service Commission) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में एएनएम नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अतुल तेवतिया, मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद की 81 एएनएम को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। नियुक्ति पत्र पाकर एएनएम के चेहरे खिल गए हैं।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में परमानेंट हुई एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार ने संयुक्त रूप किया। जहां संयुक्त रूप से सभी 81 एएनएम को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। एएनएम परमानेंट होने के बाद जनपद में नियमित टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार मिलेगी। परमानेंट हुई एएनएम को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनके चेहरे खिल गए हैं।

    सीएमओ डा. विनय कुमार सिंह ने कहा कि अब सभी एएनएम जनपद के स्वास्थ्य विभाग में चल रहे अभियानों में निष्ठा के साथ अपना योगदान दे। जिसमें आपका मुख्य कार्य नियमित टीकाकरण से सम्बन्धित है, आपका योगदान अत्यन्त महत्वपूर्ण है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती माओं और उनके बच्चों के स्वास्थ्य का देख भाल करना है। गांव देहात में जाकर बच्चों के नियमित टीकाकरण से लेकर अन्य कार्यों को पूरा कराएं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here