हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में अब तक...

    देश में अब तक 824 कोरोना मरीजों की गई जान

    Coronavirus

    भारत में कोरोना मरीजों की तादाद 26 हजार 496

    नयी दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है और केवल इन चार राज्यों में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 609 हो गयी है जो देश में कोरोना वायरस के कारण हुई कुल मौतों का लगभग 74 फीसदी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26,496 तक पहुंच गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 824 हो गया है। वहीं अब तक 5,804 लोगों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    मंत्रालय के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

        राज्य………………..संक्रमित….ठीक हुए….मौत
    • अंडमान-निकोबार……33………11………..0
    • आंध्र प्रदेश…………..1061……171……….31
    • अरुणाचल प्रदेश……..1……..1……………0
    • असम…………………36……19…………..1
    • बिहार…………………243…..46………….2
    • चंडीगढ़………………28…….15………….0
    • छत्तीसगढ़……………37…….32………….0
    • दिल्ली………………2625….869……….54
    • गोवा………………..7…………7…………..0
    • गुजरात……………3071……282………133
    • हरियाणा………….289……..176………..3
    • हिमाचल प्रदेश…..40………..22………….1
    • जम्मू-कश्मीर……..494……..112…………6
    • झारखंड……………67……….13…………..3
    • कर्नाटक…………..500……..158……….18
    • केरल……………..457……..338……….4
    • लद्दाख……………..20…………14………..0
    • मध्य प्रदेश………2096………210……….99
    • महाराष्ट्र………….7628……..1076……..323
    • मणिपुर…………….2………….2………….0
    • मेघालय…………..12………..0…………..1
    • मिजोरम…………..1…………0…………..0
    • ओडिशा…………..94………..33………..1
    • पुड्डुचेरी……………7…………..3………….0
    • पंजाब…………….298……….67………..17
    • राजस्थान……….2083………493……….33
    • तमिलनाडु………1821………960………23
    • तेलंगाना………….991……….280………26
    • त्रिपुरा………………2………….2…………..0
    • उत्तराखंड…………48………..26…………0
    • उत्तर प्रदेश………1793……..261……….27
    • पश्चिम बंगाल…..611……….105………..18

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।