हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More

    ब्राजील में कोरोना से 868 और मौतें, 34339 नए मामले

    Corona in Malaysia

    ब्रासीलिया। ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 868 लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,41,266 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार देर रात यह जानकारी दी। ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 34,339 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,93,42,448 हो गई है। ब्राजील वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में विश्व में अमेरिका और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है। यह देश मृतकों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।