हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश Family Welfar...

    Family Welfare Camps: परिवारों का स्वास्थ्य दुरुस्त करने को लगेंगे 88 परिवार कल्याण शिविर, लाभ उठाने का सुनहरी अवसर

    Sri Ganganagar News

    Family Welfare Camps: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से फरवरी माह में 88 परिवार कल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान महिला एवं पुरुषों की नसबंदी की जाएगी। शिविरों के सफल व गुणवत्तापूर्ण आयोजन के लिए विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है एवं पाबंद किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगा। इस माह विशेष पुरूष नसबंदी शिविर भी लगाए जाएंगे। Sri Ganganagar News

    सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि तीन फरवरी को सीएचसी शिवपुर एवं पीएचसी घमुड़वाली, चार फरवरी को जिला अस्पताल व सुखचैनपूरा, पांच को सीएचसी श्रीविजयनगर, सादुलशहर व लाधुवाला, छह को सीएचसी रायसिंहनगर, जोगीवाला व बांडा, सात को घड़साना व निरवाणा, आठ को सूरतगढ़, श्रीकरणपुर, हिंदुमलकोट व मोरजंडा, दस को जिला अस्पताल, सरदारगढ़ व पदमपुर, 11 को केसरीसिंहपुर, पन्नीवाली, पीएचसी सोमासर व महियांवाली, 12 को अनूपगढ़, राजपुरा, सादुलशहर व पीएचसी ख्यालीवाला

    18 फरवरी को विशेष पुरुष नसबंदी शिविर

    13 को पीएचसी मांझूवास, ठुकराना, बाजूवाला व घड़साना, 14 को पीएचसी जैतसर, गुलाबेवाला, मम्मड़ व मिजेर्वाला एवं 15 को सीएचसी रायसिंहनगर, 12 जीबी व पीएचसी रतेवाला में शिविर लगेंगे। एसीएमएचओ डॉ. मुकेश मेहता ने बताया कि इसी तरह 16 फरवरी को पीएचसी 18जीजी, लालगढ़, 61 एफ व बीरमाना, 17 को पीएचसी 17 जेड, बख्तावरपुरा, डाबला व राजियासर, 18 को बींझबायला, इसी दिन 18 फरवरी को विशेष पुरुष नसबंदी शिविर सूरतगढ़, श्रीकरणपुर, अनूपगढ़, रायसिंहनगर, सादुलशहर एवं जिला अस्पताल श्रीगंगानगर में लगाया जाएगा।

    इसके बाद नियमित शिविर 19 को दईदासपुरा व कमरानिया, 20 को ढाबा, अरायण, गंगूवाला व श्रीविजयनगर, 21 को नाहरांवाली, हाकमाबाद व सीएचसी चूनावढ़, 22 को गोमावाली, धनुर, सीएचसी सादुलशहर व फकीरवाली, 23 को सीएचसी रायसिंहनगर, पतरोड़ा, अनूपगढ़ व पांच एलएल, 24 को पीएचसी रामसिंहपुर, रोजड़ी, समेजा, चक महाराजका व सीएचसी केसरीसिंहपुर, 25 को सीएचसी पदमपुर व खरला, 26 को जिला अस्पताल श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, रिड़मलसर, लक्खाहाकम व पीएचसी डूंगरसिंहपुरा, 27 को घड़साना और 28 को पीएचसी 365 आरडी, गजसिंहपुर, कोनी एवं सादुलशहर में परिवार कल्याण शिविर लगाए जाएंगे। परिवार कल्याण शिविरों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभागीय टीम आकस्मिक निरीक्षण करेगी। Sri Ganganagar News