हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कोरोन...

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,601 पर, 590 की मौत

    Coronavirus in India

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान Coronavirus (कोविड-19) संक्रमण के 1336 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 47 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 590 हो गया है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 18,601 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 77 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 705 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 3,252 पर पहुंच गयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। Coronavirus से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 463 की वृद्धि दर्ज की गयी और कुल आंकड़े 4,666 पर पहुंच गये। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में नौ और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 232 हो गयी है। राज्य में 572 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।