महामारी: विश्व में 95745 लोगों की मौत, 16.03 लाख संक्रमित

Coronavirus

कोरोना: विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका में लिया विकराल रूप, 4.67 लाख लोग संक्रमित (Global pandemic corona )

  • दुनिया में 3.56 लाख लोग ठीक हुए हैं

  • ब्रिटेन में 7993 लोगों की मौत

बीजिंग (एजेंसी)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और दुनिभर में अब तक इससे 95745 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 16.03 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 3.56 लाख लोग इससे ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमण से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित यूरोपीय देश इटली में इसके कारण अब तक 18279 लोगों की मौत हुई है और 1.44 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं इस वायरस की जन्मस्थली चीन में अब तक 82924 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 3340 लोगों की मृत्यु हुई है। यह महामारी विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका में विकराल रूप ले चुकी है। यहां पर अब तक 4.67 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 16686 लोगों ने जान गंवाई है।

जर्मनी में भी हालात काफी खराब

वहीं स्पेन इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 1.54 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा अब तक 15447 लोगों की मृत्यु हो गयी है। कोरोना के संक्रमण से यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी हालात काफी खराब हो चुके हैं। फ्रांस में अब तक 1.19 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 12228 लोगों की मौत हुई है।

  • जर्मनी में कोरोना से 1.19 लाख लोग संक्रमित हुए हैं।
  • 2607 लोगों की मृत्यु हुई है।
  • इसके अलावा ब्रिटेन में 65875 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
  • अब तक 7993 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना: इजरायल में 92 की मौत, 10 हजार से अधिक संक्रमित

इजरायल में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के कारण कम से कम 92 लोगों की मौत हो गई है और 10,095 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 1,061 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों में से 164 गंभीर स्थिति में हैं, जिनमें से 125 को वेंटिलेशन पर रखा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।