हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश कोरोना के एक ...

    कोरोना के एक दिन में 9887 मामले, छठे स्थान पर भारत

    coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोराेना संक्रमण के सर्वाधिक 9887 मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 2.36 लाख हो गयी है तथा भारत विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक 294 लोगों की माैत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 6642 हो गयी है। भारत संक्रमितों के मामले में इटली को पीछे छोड़ कर दुनिया भर में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इटली में 234531 लोग इससे संक्रमित हैं तथा 33,774 लोगों की मौत हुई है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 9887 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 236657 हो गयी। इस दौरान 294 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 6642 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 115942 सक्रिय मामले हैं, जबकि 114073 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

    Coronavirus

    विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है, जहां इस महामारी से अब तक 1,897,239 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,09,042 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील (6.45 लाख) , रूस (4.50 लाख), ब्रिटेन (2.83 लाख) और स्पेन (2.41 लाख) और भारत(2.36 लाख) का स्थान है। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में हालांकि संक्रमितों की संख्या में तुलनात्मक रूप से थोड़ी कमी दर्ज की गयी है और इस दौरान 2436 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 139 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 80229 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2849 हो गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।