हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 400 प्रोबेशर ...

    400 प्रोबेशर उप निरीक्षक हुये पुलिस में शामिल

    Haryana Police Academy

     संविधान के प्रति ली शपथ

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में आज 400 प्रोवेशनर उप निरीक्षक अपना प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस में शामिल हुये इनमें 56 महिला उप निरीक्षक शामिल हैं। दीक्षांत परेड समारोह 25 जुलाई को पूर्वाहन 11 बजे अकादमी परिसर में हुआ जिसमें इन प्रोबेशनर उप निरीक्षकों ने संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की शपथ ली। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यातिथि थे तथा उन्होंने परेड की सलामी ली। उन्होंने इस बैच में अपनी मेहनत और लगन से परीक्षा परिणाम में सर्वश्रेष्ठ चार स्थान प्राप्त करने वालें जवानों को भी पुरस्कृत किया तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

    इनमें पहले चार स्थानों पर उप निरीक्षकों में सर्वश्रेष्ठ रहे प्रोबेशनर उप निरीक्षक संदीप कुमार, हिसार जिले के बास गांव का जन्म दो मार्च 1984 को हुआ। इनकी शैक्षणिक योग्यता बी.ए. है तथा वह किसान परिवार से हैं। उन्होंने 17 वर्ष तक सेना में सेवा की है। सेना में भी आॅल इंडिया बेस्ट आॅफ फिजिकल रहे थे। वर्दी के प्रेम ने सेना के बाद इन्हें पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।