हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मोदी ने सीआरप...

    मोदी ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

    Narendra Modi

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ) के 82 वें स्थापना दिवस पर बल के कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए वर्षों में नयी ऊंचाइयों को छूने की कामना की है। मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “ इस असाधारण बल के कर्मियों को 82 वें स्थापना दिवस की बधाई। हमारे देश को सुरक्षित रखने में बल अग्रिम मोर्चे पर डटा रहता है। बल के साहस और पेशेवराना की सर्वत्र प्रशंसा होती है। आने वाले वर्षों में बल और नयी बुलंदियों पर पहुंचे।” बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 को नीमच में हुई थी। उस समय बल का नाम क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस (सीआरपी) था। देश के आजाद होने के बाद पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नाम सीआरपीएफ किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।