हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कारोबार लगातार दूसरे ...

    लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे डीजल के दाम

    Petrol Diesel Prices
    Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, सरकारी तेल कंपनियों ने अपडेट कर दिए पेट्रोल-डीजल के रेट, यहां करें चेक

    नयी दिल्ली। डीजल के दाम मंगलवार को लगातार दूसरे दिन और पेट्रोल के लगातार 29वें दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज डीजल की कीमत 81.94 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 80.11 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रही। कोलकाता और चेन्नई में यह क्रमश: 77.04 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर रहा जो अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। रविवार को भी डीजल के खुदरा मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:-

        महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————80.43(स्थिर)———-81.94(स्थिर)
    • कोलकाता———82.10(स्थिर)———-77.04(स्थिर)
    • मुंबई————-87.19(स्थिर)———-80.11(स्थिर)
    • चेन्नई————83.63(स्थिर)———-78.86(स्थिर)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।