हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पाकिस्तान ने ...

    पाकिस्तान ने पुंछ में की गोलीबारी

    Encounter

    जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार सुबह एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में देगवार तथा कस्बा सेक्टर में गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के आज सुबह लगभग 10 बजे पुंछ जिले के देगवार तथा कस्बा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। उन्होंने कहा, “भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।” सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को पुंछ जिले के मेंढर तथा मनकोट क्षेत्र में 12 घंटे से कम समय में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की थी। इस दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया था तथा आठ अन्य घायल हुए थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।