हमसे जुड़े

Follow us

32.2 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश 10th Results:...

    10th Results: शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसर मोडिया का 100% परिणाम

    10th Results
    10th Results: शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसर मोडिया का 100% परिणाम

    CBSE 10th Results 2026: श्रीगुरुसर मोड़िया Shri Gurusar Modia। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसर मोडिया का सत्र 2025-26 का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत तथा आकर्षक रहा। कक्षा दसवीं की छात्रा रमनीत कौर ने 94.4 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया ,परनीत कौर व जसलीन कौर ने 93.8 फीसदी अंक हासिल करके द्वितीय स्थान तथा इशमीत कौर ने 92.6 अंक हासिल करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10th Results

    कक्षा दसवीं में कुल 85 छात्राओं में से आठ छात्राओं ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए तैतालीस छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की, बारह छात्राओं ने डिसटिग्शन तथा 25 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय की कक्षा दसवीं का आकर्षक परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय प्रशासिका डा. नवजोत कौर गिल तथा विद्यालय प्राचार्या मि. सोनल इसां ने विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं व अभिभावकों को बधाई दी और इस श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया है। 10th Results