हमसे जुड़े

Follow us

37.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश Free Heart Ch...

    Free Heart Check-up Camp: सरसा में नि:शुल्क हृदय रोग चेकअप व निवारण कैंप 18 को

    Corona infected will get better treatment at Shah Satnam Ji Speciality Hospital

    Free Heart Check-up Camp: सरसा। समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन, सरसा द्वारा एक विशेष नि:शुल्क हृदय रोग चेकअप व निवारण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर 18 अप्रैल शनिवार को लगाया जाएगा। कैंप का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस विशेष कैंप का आयोजन शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में किया जाएगा, जहां अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित रहकर मरीजों की जांच करेगी। इस कैंप में आने वाले लोगों के हृदय संबंधी विभिन्न टैस्ट किए जाएंगे। शिविर में मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार उचित परामर्श और उपचार की सलाह भी दी जाएगी। Sirsa News