हमसे जुड़े

Follow us

37.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home सरसा नियम तोड़ने पर...

    नियम तोड़ने पर यातायात पुलिस ने काटे 7 स्कूली बसों के चालान, एक इंपाउंड

    Sirsa News
    नियम तोड़ने पर यातायात पुलिस ने काटे 7 स्कूली बसों के चालान, एक इंपाउंड

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, बसों में फर्स्ट एड, कैमरे व अग्निशामक यंत्र अनिवार्य

    Traffic Police: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। वीरवार को चलाए गए अभियान में नियमों की अनदेखी करने वाली 7 स्कूली बसों के चालान किए गए, जबकि एक बस को गंभीर खामियों के चलते इंपाउंड कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। Sirsa News

    टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्कूली बसों की गहन जांच की। इस दौरान कई बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई। जांच के दौरान फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे और अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता की भी जांच की गई। कई बसों में इन जरूरी सुविधाओं की कमी पाई गई, जिस पर पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी।

    इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बसों में सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से लगाए जाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने बस चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नशे से दूर रहने की हिदायत दी। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने, बच्चों को सुरक्षित स्थान पर चढ़ाने-उतारने और ओवरलोडिंग से बचने के निर्देश दिए गए।

    पुलिस ने यह भी कहा कि बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना, रेड लाइट पर जेब्रा क्रॉसिंग पार करना या सफेद लाइन से आगे वाहन रोकना नियमों का उल्लंघन है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। Sirsa News