सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सरसा में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के सौजन्य से वीरवार को तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का विषय एम्पावरिंग वूमेन थ्रू आईकेएस: ब्रिजिंग कल्चर, हेरिटेज एंड स्किल डेवलपमेंट रखा गया है, जिसका उद्देश्य भारतीय ज्ञान प्रणाली के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है। Sirsa News
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमानी तूर, प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर, प्राचार्या डॉ. रजनी बाला व अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी ने किया। इस अवसर पर प्रशासिका व प्राचार्या ने मुख्य अतिथि, विशेषज्ञों एवं उपस्थित मेहमानों का किया। कार्यशाला में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सरसा से सहायक प्रोफेसर डॉ. गुरप्रीत कौर (फैशन डिजाइनिंग), डॉ. महक (कंप्यूटर एवं इंजीनियरिंग विभाग), योग प्रशिक्षक कर्मदीप कौर तथा कला एवं शिल्प प्रशिक्षक आरती रानी विशेषज्ञ के रूप में मौजूद रहे।
स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी: कर्मदीप | Sirsa News
प्रथम दिन के सत्र में योग प्रशिक्षक कर्मदीप कौर ने ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, पद्मासन, पर्वतासन, सूर्य नमस्कार व प्राणायाम (अनुलोम-विलोम) आदि योगाभ्यास करवाते हुए स्वस्थ जीवनशैली व संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं आरती रानी ने पारंपरिक एवं आधुनिक सजावटी व उपयोगी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया। डॉ. गुरप्रीत कौर ने कपड़ों की कटिंग, सिलाई, कढ़ाई व मेजपोश बनाने की तकनीकों से अवगत कराया। डॉ. महक ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान, डिजिटल लिटरेसी फ्रेमवर्क तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। मुख्य अतिथि हिमानी तूर ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए।















