हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More

    भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट का सराहनीय प्रयास! अपनों से बिछड़ा युवक परिवार से मिलाया

    Sirsa News
    भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट का सराहनीय प्रयास! अपनों से बिछड़ा युवक परिवार से मिलाया

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट ने एक सराहनीय कार्य करते हुए पहाड़ी नाम के युवक को उसके परिवार से मिलाया। यह युवक मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और पिछले करीब 4 साल से लापता था। उसके परिवार में माता-पिता और दो बहनें हैं, जो लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे थे। ट्रस्ट के प्रधान गुरविंदर सिंह और उनकी टीम ने लगातार प्रयास करके युवक के घर का पता लगाया और फिर उसके परिवार से संपर्क किया। इसके बाद परिवार को आश्रम बुलाया गया और युवक को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। Sirsa News

    अपने बेटे से मिलकर परिवार भावुक हो गया और उन्होंने ट्रस्ट का दिल से धन्यवाद किया। गुरविंद्र सिंह ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है, और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी। अब तक यह ट्रस्ट करीब 450 से अधिक लोगों को उनके घरों तक पहुंचा चुका है, जो इसे समाज में मानवता और सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण बनाता है। इस मौके पर ऋषिपाल जिंदल, हरबंस लाल, गुरशरण, बलराज बाजवा, मेघनाथ शर्मा, संजय सिंघल और हरदेव सिंह भी मौजूद थे। Sirsa News