Dr. Ambedkar Kirti Samman 2026: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। समाजसेवा क्षेत्र में श्रीगंगानगर के डेरा प्रेमी विनोद राजपूत इन्सां निवासी खाट लबाना को रक्तदान एवं विभिन्न सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए नागौर जिले में डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। विनोद राजपूत इन्सां पिछले कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे न केवल स्वयं नियमित रूप से रक्तदान करते हैं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय-समय पर रक्त की व्यवस्था करवाकर हजारों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। Sri Ganganagar News
आपातकालीन परिस्थितियों में भी वे तुरंत रक्तदाताओं को जुटाकर मानवता की मिसाल पेश करते हैं। उनके इस समर्पण और सेवा भाव के कारण वे क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। यह सम्मान नागौर जिले के रोहिणी गांव में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती महोत्सव एवं बाबा साहब की प्रतिमा अनावरण समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू एवं डॉ. अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सम्मान स्वरूप विनोद राजपूत इन्सां को अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र, भारत का संविधान की प्रति तथा उपरणा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हरेन्द्र मिर्धा, पूर्व मंत्री डॉ. मंजू मेघवाल, महंत डॉ. नानक दास महाराज एवं प्रेम रतन शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। Sri Ganganagar News















