हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    Mid-Day Meal: मिड-डे मील का बजट अटका, शिक्षकों में रोष

    Fatehabad News
    Fatehabad News: मिड-डे मील का बजट अटका, शिक्षकों में रोष

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: मिड-डे मील का बजट जारी न होने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल खंड प्रधान हरपाल हुड्डा के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। संघ के खंड सचिव मुरारी लाल ने बताया कि पिछले 3झ्र4 महीनों से मिड-डे मील के लिए राशन व कुकिंग कॉस्ट की राशि जारी नहीं हुई है। जनवरी से अप्रैल 2026 तक भुगतान न होने से स्कूलों में बच्चों का भोजन तैयार करना मुश्किल हो गया है। शिक्षकों ने कहा कि दुकानदारों ने उधार देना बंद कर दिया है और अब उन्हें अपनी जेब से खर्च करना पड़ रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– अचानक निरीक्षण से मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर पकड़ी लापरवाही