हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    Kairana Police: कैराना पुलिस ने बालिकाओं को दिलाया राशन व दवाइयां

    Kairana News
    Kairana News: कैराना पुलिस ने बालिकाओं को दिलाया राशन व दवाइयां

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति-5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में कैराना क्षेत्र में मिशन शक्ति की टीम के द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं मानवीय कार्य किया गया। शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला बड़ी आल आलकलां निवासी भावना व स्वीटी ने कोतवाली कैराना पर पहुंचकर अपनी पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। बताया कि उनकी माता रूमन पूर्व में मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती थी, परन्तु वर्तमान में पैरालिसिस की बीमारी से ग्रस्त हैं। परिवार में वह कुल पांच बहनें हैं। पिता का काफी समय पूर्व देहांत हो चुका है, जिससे परिवार पर आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। Kairana News

    उनकी माता की बीमारी के पश्चात परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है तथा घर में भोजन एवं उपचार हेतु आवश्यक संसाधनों का भी अभाव है। इस पर मिशन शक्ति केन्द्र कैराना के द्वारा त्वरित मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बालिकाओं को बाजार से आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही, बालिकाओं की बीमार माता की दवाइयों के लिए आवश्यक धनराशि का भी प्रबंध किया गया। इस मानवीय कार्य में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर, महिला उपनिरीक्षक शिल्पी चौधरी एवं मिशन शक्ति टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। टीम ने बालिकाओं को भविष्य में भी किसी प्रकार की आवश्यकता अथवा समस्या उत्पन्न होने पर निःसंकोच मिशन शक्ति केन्द्र कैराना अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करने को कहा है। उक्त कार्य पुलिस विभाग की संवेदनशीलता, सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को प्रदर्शित करता है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– वीडियो कॉल के दौरान युवती ने की आत्महत्या, मंगेतर पर लगे गंभीर आरोप