भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से कॉपर तार चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भिवानी निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-21 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उसकी फैक्ट्री में 10 अप्रैल की रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घुसकर कॉपर तार चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। Bhiwani News
जांच के दौरान पुलिस चौकी सब्जी मंडी के मुख्य सिपाही अमिर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हरिपुर पालुवास क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुमित तथा साहिल निवासी हरिपुर पालुवास के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1300 रुपए बरामद किए। आरोपी सुमित के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड अवधि के दौरान आवश्यक पूछताछ के उपरांत आरोपियों को पुन: न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। Bhiwani News
यह भी पढ़ें:– Theft News: ट्रांसफार्मर से कॉपर-तेल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार















