हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लूटपाट गिरोह ...

    लूटपाट गिरोह के 3 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    Patiala News
    Patiala News: पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा और अन्य अधिकारी।

    पटियाला पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता

    • 5 लाख नकद, 8 तोले सोना और 2 किलो चांदी के गहने बरामद

    पटियाला (सच कहूूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पटियाला पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 3 और 4 अप्रैल 2026 की रात को दर्शन कुमार, निवासी नजदीक पुड्डा प्लॉट, मॉडल टाउन पटियाला के घर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने प्रवेश किया और लूटपाट की नीयत से बुजुर्ग दर्शन कुमार और उनकी पत्नी के सिर पर गंभीर वार करके घर से नकदी, सोना, चांदी के गहने आदि लूट कर ले गए थे। इस संबंध में थाना सिविल लाइन पटियाला में केस दर्ज किया गया था। Patiala News

    इस केस को ट्रेस करते हुए गुरबंस सिंह बैंस पीपीएस, एसपी इन्वेस्टिगेशन पटियाला, पलविंदर सिंह चीमा पीपीएस, एसपी सिटी पटियाला के नेतृत्व में राजेश मल्होत्रा पीपीएस, डीएसपी डी पटियाला, सतनाम सिंह संगा पीपीएस डीएसपी (सिटी-1) पटियाला और इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बाजवा, इंचार्ज सीआईए पटियाला और इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़, मुख्य अधिकारी थाना सिविल लाइन पटियाला की टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने इस लूटपाट की वारदात को ट्रेस कर और इसमें शामिल कथित आरोपियों सौरव छाबड़ा, निवासी धूरी, जिला संगरूर, गड्डू कुमार सादिक और विशाल कुमार, निवासी गांव जस्सी, थाना जगतपुरी, जिला लुधियाना को शुक्रवार को थाना सिविल लाइन पटियाला के क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनसे पीड़ित के घर से लूटी गई 5 लाख नकद, 8 तोले सोना और 2 किलो चांदी के गहनों की बरामदगी की सफलता प्राप्त की है।

    आरोपियों ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम | Patiala News

    एसपी पटियाला ने बताया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड सौरव छाबड़ा है, जो एक प्रॉपर्टी डीलर है और जिसका पटियाला में प्रॉपर्टी के काम से आना-जाना था। उसे पीड़ित दर्शन कुमार के बारे में जानकारी थी कि वह बुजुर्ग है और अकेला रहता है। इसी ने पीड़ित के घर की रेकी की थी। सौरव छाबड़ा के संपर्क लुधियाना में गड्डू कुमार और विशाल कुमार से हुए, जहाँ इन दोनों ने मिलकर दर्शन कुमार के घर लूटपाट की योजना बनाई। इस योजना के तहत 3 व 4 अप्रैल को सौरव छाबड़ा, गड्डू कुमार और विशाल कुमार सौरव छाबड़ा की सकॉरपियो गाड़ी में सवार होकर धूरी से पटियाला आए और दर्शन कुमार के घर में घुसकर लूटपाट की नीयत से प्रवेश किया।

    जब पीड़ित और उसकी पत्नी उठे तो आरोपियों ने अपने पास हथियारों से दर्शन कुमार और उनकी पत्नी के सिर पर गंभीर वार किए और घर से नकदी, सोना और चांदी के गहने लूटकर मौके से फरार हो गए थे। एसएसपी ने बताया कि कथित आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि उन्होंने पहले भी धूरी इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था, जिन्हें अभी तक ट्रेस नहीं किया गया था। पुलिस इनकी रिमांड प्राप्त कर इन चोरियों की बरामदगी करवाएगी।

    यह भी पढ़ें:– CM Flying Raid: भिवानी में सीएम फ्लाइंग की गैस एजेंसी पर छापेमारी, मचा हड़कंप