हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नशा तस्करों प...

    नशा तस्करों पर फतेहाबाद पुलिस का डबल एक्शन: 70 लाख से अधिक की संपत्ति फ्रीज

    Ratia News
    Ratia News: नशा तस्करों पर फतेहाबाद पुलिस का डबल एक्शन: 70 लाख से अधिक की संपत्ति फ्रीज

    गिरफ्तारी के साथ अब अवैध कमाई पर भी प्रहार, आदतन तस्कर हरजिन्द्र सिंह पर बड़ी कार्रवाई

    रतिया (सच कहूँ न्यूज)। Ratia News: फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए तस्करों पर ह्लडबल एक्शनह्व शुरू कर दिया है। अब केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर भी सीधा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने आदतन नशा तस्कर हरजिन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू की करीब 38.60 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत 70 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

    एसपी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई | Ratia News

    पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी दिव्याशीं सिंगला की निगरानी में हुई इस कार्रवाई को पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताया गया है।

    13 मामलों का आरोपी पर 7 केस

    पुलिस के अनुसार हरजिन्द्र सिंह के खिलाफ कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 7 मामले एनडीपीएस एक्ट से जुड़े हैं। आरोपी को 2 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह जमानत पर है।

    जांच में सामने आई अवैध संपत्ति

    थाना सदर रतिया व प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल की जांच में सामने आया कि आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से कई गुना अधिक हैं। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ(1) के तहत कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी 2026 को फ्रीजिंग आदेश जारी किए गए, जिन्हें 6 अप्रैल को सक्षम प्राधिकारी (रअऋएटअ, नई दिल्ली) ने मंजूरी दी।

    ये संपत्तियां की गईं फ्रीज

    गांव खुनन में पक्का मकान (लगभग 30 लाख रुपये)
    आई-20 कार (लगभग 8 लाख रुपये)
    मोटरसाइकिल (लगभग 60 हजार रुपये)
    इन संपत्तियों को अब बिना अनुमति बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

    इंजेक्शन देने से युवक की मौत का मामला

    यह कार्रवाई उस मामले की जांच के दौरान हुई, जिसमें खुनन निवासी एक युवक की मौत नशीला इंजेक्शन दिए जाने से होने की बात सामने आई थी। इस संबंध में थाना सदर रतिया में केस दर्ज कर जांच की गई थी। Ratia News

    पुलिस का सख्त संदेश

    एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने स्पष्ट कहा कि अब नशा तस्करों के आर्थिक ढांचे को खत्म करने की दिशा में लगातार कार्रवाई होगी। अन्य तस्कर भी पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    संदेश साफ है—अब नशा तस्करों को जेल के साथ-साथ अपनी अवैध संपत्ति का भी हिसाब देना होगा।

    यह भी पढ़ें:– Gurugram Police: गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से मुक्त करवाई सरकारी संपत्ति