हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश वंदे भारत मिश...

    वंदे भारत मिशन के तहत 8.79 लाख भारतीय वापस लौटे

    Vande Mataram Mission

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के बीच दुनियाभर के विभिन्न हिस्से से वंदे भारत मिशन के तहत कुल 8,78,921 भारतीय नागरिक वापस लौटे है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरूवार को कहा कि वंदे भारत का चौथे चरण में कुल 1083 उड़ाने, जिनमें 849 अंतरराष्ट्रीय उड़ाने और 234 सहायक उड़ाने थी। ये उड़ानें भारत के 31 हवाई अड्डों से 29 देशों के लिए एयर इंडिया ग्रुप, इंडिगो, स्पाइसजेट और गोएयर द्वारा संचालित की गई। उन्होंने कहा कि चौथे चरण में 29 जुलाई तक 8,78,921 भारतीय वापस लौटे है। इसके बाद पांचवां चरण शुरु हो रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल, भूटान, म्यांमार, पाकिस्तान और बांग्लादेश से 1,07,452 भारतीय लौटे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।