हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More

    कैमरून में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

    Plane Crash
    file photo

    याओंदे। कैमरून के फार नार्थ प्रांत में  सेना के एक विमान के मारोउआ हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बहुत से लोग घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक रविवार को हुए इस दुर्घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ , लेकिन बहुत से लोग घायल हो गये जिनमें आम नागरिक और सैनिक शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सेना के सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है , लेकिन प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि खराब मौसम के कारण ऐसा हुआ।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।