हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में स...

    हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस राज्य स्तरीय समारोह राजभवन में, ऐट होम रद्द

    Tricolor Hoisting

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना महामारी के चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निदेर्शानुसार हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह अब यहां राजभवन में होगा तथा इसके इस बार राजभवन में ऐट होम कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। राज्य के मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के आयोजनों को लेकर जारी पत्र के अनुसार राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राजभवन में राष्ट्रीय ध्वजा फहराएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पंचकूला में, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला-गुरूग्राम, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता-अम्बाला, उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा- भिवानी, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर-फरीदाबाद, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा-पलवल, बिजली मंत्री रणजीत सिंह-हिसार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल-नारनौल, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल कुरूक्षेत्र में इस अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे।

    इसी प्रकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव-रेवाड़ी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा-जींद, पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक-रोहतक तथा खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पत्र के अनुसार अम्बाला मंडलायुक्त-यमुनानगर, करनाल मंडलायुक्त-पानीपत, रोहतक मंडलायुक्त-झज्जर, फरीदाबाद मंडलायुक्त-नूंह, हिसार मंडलायुक्त-सिरसा तथा फतेहाबाद, कैथल, सोनीपत और चरखी दादरी जिलों के उपायुक्त अपन अपने जिलों में ध्वजारोहण करेंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।