हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आंध्र के कोवि...

    आंध्र के कोविड केयर सेंटर में आग लगने से सात मरीजाें की मौत, तीन घायल

    Fire at Covid Care Center

    विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के स्वर्ण पैलेस होटल स्थित कोविड केयर सेंटर में रविवार सुबह आग लग जाने से सात मरीजों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। जिलाधिकारी मोहम्मद इम्तियाज ने संवाददाताओं को बताया कि घटना में कोरोना वायरस के सात मरीज मारे गये। जिन रोगियों को बचाकर निकाला गया है, उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन सभी का इलाज चल रहा है और उनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस बीच,मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक निजी अस्पताल ने होटल को कोरोना रोगियों के इलाज के लिए किराये पर लिया था और यहां कोविड केयर सेंटर स्थापित किया था। सेंटर में लगभग 30 कोरोना वायरस रोगियों का इलाज चल रहा था। पुलिस आयुक्त बी. श्रीनिवासुलु ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में तीन लोग मारे गए थे और यह पता लगाया जा रहा है कि कमरों के भीतर कोई फंसा तो नहीं रह गया है। आग लगने के कारण दो लोगों ने दहशत में आकर पहली मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें मामूली चोटें लगी हैं।

    उन्होंने बताया कि झुलसे लोगाें में से तीन की हालत गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। श्रीनिवासुलु ने बताया कि इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी। आग को 25 मिनट के भीतर बुझा दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आग सबसे पहले होटल की पहली मंजिल पर लगी जो कुछ ही देर बाद भूतल में भी फैल गयी। दोनों मंजिलों पर धुएं का गुबार भर गया। होटल में केवल एक ही निकास द्वार होने के कारण मरीज अपने कमरों से बाहर नहीं निकल सकें।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।