हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मशहूर शायर रा...

    मशहूर शायर राहत इंदौरी नहीं रहे

    Famous Poet Rahat Indori no longer
    इंदौर। मशहूर शायर राहत इंदौरी का कोरोना से संक्रमित होने के बाद आज यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया हैं। वे 70 वर्ष थे। राहत इंदौरी के निधन की पुष्टि यहां श्री अरविंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सेम्स) ने की है। सेम्स प्रवक्ता ने बताया कि श्री राहत इंदौरी को बेहद गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परसों रात को भर्ती किया गया था। उन्हें आज उपचार के दौरान तीन बार हृदयघात हुआ। इस बीच अपरान्ह लगभग साढ़े चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। राहत इंदौरी के निधन की खबर से इंदौर सहित देश और दुनिया में फैले उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गयी।

    कमलनाथ ने राहत इंदौरी के निधन पर शोक जताया

    मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा ‘ख्यात शायर , प्रदेश ही नहीं देश की शान राहत इंदौरी साहब के दु:खद निधन का समाचार सुन मैं स्तब्ध हूँ। आज सुबह ही उनके अस्वस्थ होने का समाचार मिला, हम सभी ने दुआ की कि वे जल्द स्वस्थ हो लेकिन वो हमें यूँ अचानक, असमय छोड़ जाएँगे, यह विश्वास नहीं हो रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।